महिला ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). कोरबा जिले के विकास नगर कॉलोनी क्षेत्र में M-164 के सामने बने निजी आवास में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त निर्मला पटेल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : माँ के सामने युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, विकास नगर कॉलोनी में कृष्ण कुमार पटेल अपनी पत्नी निर्मला और 3 साल की बेटी के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब वे उठे, तो उन्होंने सामने वाले कमरे को खोलने की कोशिश की। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वे किसी तरह से घर के पीछे के रास्ते से बाहर गेट पर पहुंचे। बाहर कमरे का सामने वाला दरवाजा भी अंदर से बंद था। इस पर कृष्ण पटेल ने वेंटिलेशन से झांक कर देखा, तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई मिली। पति ने डायल 112 को कॉल किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सामने के दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

Latest News

राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  कोरबा,(आधार स्तंभ) :  30.03.2026 को प्रार्थीया कु० पूनम राय पिता धिरेन्द्र राय उम्र 24 साल सा० बाल विहार स्कुल...

More Articles Like This

- Advertisement -