JCB से नक्सल स्मारक ध्वस्त, फोर्स को नारायणपुर में मिली बड़ी सफलता…अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम

Must Read

नारायणपुर (आधार स्तंभ) :  अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार की सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जवानों ने डोडीमरका में नक्सलियों के बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर दिया है, जिसे 3 कामरेड की याद में बनाया गया था। दरअसल, नक्सलियों ने धोबे लंका की ओर महाराष्ट्र बॉर्डर पर कामरेड अनिल दादा, अजित दादा और वारुना दादा की याद में बनाया गया था। जिसको जवानों ने आज ध्वस्त कर दिया।

बता दें कि अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में कई स्मारक चिह्नित कर हटाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाबलों ने अब तक सैकड़ों नक्सली स्मारकों को ढहाया चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह अभियान अब अंतिम चरणों में है। वहीं नक्सल ऑपरेशन के साथ-साथ अबूझमाड़ इलाके में कई नए पुलिस कैंपों की स्थापना भी तेजी से की जा रही है, ताकि नक्सलियों की अंतिम पकड़ भी टूट सके।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -