“जनता का पैसा है, कितना भ्रष्टाचार करोगे…” गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य से पार्षद नाराज

Must Read

सक्ती. सक्ती में ठेकेदार मनमानी कर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कर रहे हैं. लेकिन यह अधिकारियों के क्वालिटी टेस्ट में पास हो जाते हैं. इससे नाराज भाजपा के पार्षद और नेता, अधिकारियों को लेकर वार्ड नं 17 पहुंच गए. जहां गुणवत्ताहीन नाली निर्माण कार्य को देखकर इंजिनियर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

नाराज पार्षदों ओर नेताओं ने ठेकेदार ओर नगर पालिका के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि आखिर जनता का पैसा है, कितना भ्रष्टाचार करोगे. सीएमओ सौरभ तिवारी से कहा कि ऐसे घटिया काम करने वाले ठेकेदारों की हमको जरूरत नहीं. इनके कार्यों की जांच कराओ और इनको ब्लैक लिस्टेड करो.

नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव ने कहा कि सक्ती के ठेकेदार श्री जी ग्रुप की बार-बार शिकायत आ रही है. इसके द्वारा सभी जगह ऐसे ही गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है. इसके सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन ओर क्वालिटी टेस्ट फिर से लोक निर्माण विभाग से कराएंगे. अगर रिपोर्ट फैल हुई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग करेंगे. साथ ही इसमें जो भी जिम्मेदार है, सब के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे.

नगर पालिका सक्ती के इंजीनियर तारकेश्वर नायक ने कहा कि पार्षदों की शिकायत पर मौका जांच पर आए है. निर्माण कार्य में कमी मिली है. नाली में लगे सरिया में गैप ज्यादा है. पानी सही ढंग से नहीं डाला जा रहा है. ठेकेदार को पूर्व में नोटिस दिया गया था, जो कमी है, उसे सुधार करवा कर बनवाएंगे.

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -