दुर्ग में मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, कोर्ट में मजबूत लड़ाई को उतरे सुप्रीम कोर्ट के वकील

Must Read

दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में स्थानीय वकील के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील भी केस लड़ेंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी इस केस को बिना किसी फीस के लड़ेंगे।

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। वहीं, इस मामले में दुर्ग एसपी ने SIT का गठन किया है। यह 7 सदस्यीय टीम होगी, जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में उसे रखेगी और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाएगी।

इधर, दुर्ग में 24 घंटे के अंदर लड़की से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। जहां मूक बधिर लड़की (19) के मुंह बोले चाचा ने मंगलवार को घर में घुसकर जबरन उसका हाथ पकड़ा और विरोध करने पर पीड़िता का मुंह भी दबाया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर हंगामा किया।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -