कोरबा पुलिस अधिकारियों को मिला पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर, अनुशासन पर विशेष फोकस

Must Read

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) डॉ. संजीव शुक्ला ने 8 एवं 9 मई को कोरबा जिले का दौरा कर जिला पुलिस के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। इस अवसर पर कोरबा एसपी कार्यालय में उन्हें पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय के सभागार में बैठक की, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी, तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल रहे।

बैठक में आईजीपी डॉ. शुक्ला ने पुलिसिंग के 32 अहम बिंदुओं पर समीक्षा की, जिनमें अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पुलिस कल्याण, अनुशासन और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से अपराधों के शीघ्र निपटारे, नियमित परेड के जरिए अनुशासन बनाए रखने, नवीन कानूनों की जानकारी हेतु कैप्सूल कोर्स संचालित करने और डिजिटल पोर्टलों जैसे साइबर पोर्टल, एनसीआरबी, सीसीटीएनएस, e-साक्ष्य और मितान पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने अनावश्यक लंबित अपराधों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि मामलों का निराकरण 60 और 90 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विवेचकों की साप्ताहिक डायरी की सुपरविजन, बीट प्रणाली के विस्तार और प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जवाबदेही तय करने की बात कही।

बैठक में आगामी 6 माह के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई। सुशासन तिहार व अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा कर उनके त्वरित और वैधानिक निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

Latest News

खेत में मिली सड़ी-गली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परसदा गांव के खेत...

More Articles Like This

- Advertisement -