दोस्त की मारपीट और अपमान से आहत युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां की आपबीती

Must Read

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया। शनि पोर्ते (26) का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मरने से पहले शनि ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने दोस्त पर मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट ने खोला राज
पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में शनि ने अपने दोस्त द्वारिका पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनि ने लिखा कि द्वारिका ने उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी गाड़ी की चाबी और मोबाइल भी छीन लिया।

घटना की पृष्ठभूमि
मृतक के पिता माखन पोर्ते ने बताया कि शनि अपने दोस्त द्वारिका के घर गया था। वहां द्वारिका नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। द्वारिका की पत्नी, जो शनि की पुरानी मित्र थी, ने उससे मदद की गुहार लगाई और रेलवे स्टेशन छोड़ने का आग्रह किया।

पीड़िता को पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने पर
शनि ने पीड़िता को स्टेशन छोड़ने का फैसला किया, लेकिन इस दौरान द्वारिका ने उसे रोक लिया। उसने शनि के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी की चाबी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद, द्वारिका ने अपनी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर पर चोटें आईं। शनि ने किसी तरह महिला को बचाया और उसे सीतामढ़ी स्थित उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाया।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -