भीषण आग में घर जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 लोग झुलसे

Must Read

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण हादसा हो गया है. नयापारा इलाके में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई, जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, नयापारा निवासी हरखू राम साहू के घर में अचानक आग लग गई और आगे भीषण रूप से पूरे घर में फैल गई. वहीं आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया. हादसे में हरखू राम साहू, उनका भतीजा और बहू आग की चपेट में आ गए. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर जलकर खाक हो गया.

Latest News

अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियों की मौत, पेयजल को लेकर विकास नगर में दहशत

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट के नीचे बहने वाली अहिरन नदी में शनिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -