CG NEWS : सीएम विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की मां काली की पूजा

Must Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, शांति भगत, कृष्ण राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे.

Latest News

दमाउधारा वाटरफॉल हादसा दूसरे दिन मिला लापता युवक का शव…

सक्ती(आधार स्तंभ) :  सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाउधारा वाटरफॉल में हुए दर्दनाक हादसे में लापता युवक का...

More Articles Like This

- Advertisement -