पहाड़ के पीछे मिली अज्ञात युवक की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 धनुहार पारा में पहाड़ के पीछे अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है.

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -