कोरबा में शादी समारोह का खाना बना संकट, फूड प्वाइजनिंग से मची अफरा-तफरी

Must Read

कोरबा। जिले के उरगा थाना अंतर्गत भैंसमा गांव के पहरी पारा में एक विवाह समारोह के दौरान फूड प्वाइजनिंग की गंभीर घटना सामने आई है। देर रात शादी समारोह में शामिल ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें 43 बच्चे और 6 वयस्क शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी का सेवन करने के कुछ देर बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Latest News

कटघोरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत,भालूमोड़ के पास हादसा, केबिन में फंसा शव रेस्क्यू कर निकाला…

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।...

More Articles Like This

- Advertisement -