ED के एक दशक का लेखा-जोखा: सैकड़ों केस दर्ज, लेकिन सिर्फ 2 नेताओं को सजा

Must Read

नई दिल्ली : वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि सांसदों, विधायकों सहित नेताओं पर ED के दर्ज मामलों में दोष साबित होने की दर बेहद कम है। पिछले 10 साल में ED ने 193 नेताओं पर केस दर्ज किए, जिनमें केवल 2 साबित हो सके। हालांकि, इस दौरान किसी को निर्दोष करार नहीं दिया गया।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सांसद एए रहीम के सवाल का राज्यसभा में जवाब दे रहे थे। सांसद ने पूछा था कि ED ने 10 सालों में कितने नेताओं पर केस दर्ज किए। क्या विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई बढ़ी है। कितनों को सजा हुई और कितने निर्दोष पाए गए।

जिन दो मामलों में आरोप साबित हुए उनमें एक 2016-17 में और दूसरा 2019-20 में पूरा हुआ। केंद्र सरकार ने बताया कि ED जांच केवल विश्वसनीय साक्ष्यों और सामग्री के आधार पर करती है। ED की सभी कार्रवाई ज्युडीशियल रिव्यू के लिए हमेशा खुली रहती है।

Latest News

जिले के टोल प्लाजा में स्थानीय निवासियों की फ्री पासिंग व टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार पर कार्यवाही के लिए...

कोरबा ज़िले में पड़ने वाले NH टोल प्लाजा में CG-12 पासिंग घरेलू वाहनो एव स्थानीय निवासियो के टोल फ़्री,...

More Articles Like This

- Advertisement -