DEO ऑफिस में लगी भीषण आग, स्टोर रूम में रखे डॉक्यूमेंट जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में भड़की, जिससे वहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए।आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

कई अहम फाइलें और दस्तावेज़ पूरी तरह नष्ट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में रखे कई अहम फाइलें और दस्तावेज़ पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आसपास की बिजली सप्लाई काट दी गई

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास की बिजली सप्लाई काट दी गई। यह हादसा शिक्षा विभाग के कामकाज पर असर डाल सकता है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आग की चपेट में आ गए हैं।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -