CRPF की 22वीं बटालियन में तैनात जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, मौके पर मचा हड़कंप

Must Read

सुकमा(अधर स्तंभ)  : सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर अपनी ही लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक जवान हाल ही में छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना मिनपा कैंप की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम शशिभूषण है, जो कि बिहार का रहने वाला था। घटना के बाद साथी जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

गौरतलब है कि जवान की आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -