छत्तीसगढ़ : एसपी ने कुसुम प्लांट हादसे की जांच के लिए टीम का किया गठन

Must Read

मुंगेली।’ सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट हादसे के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है. एसपी भोजराम पटेल ने मामले की विस्तृत जांच के लिए 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. जांच टीम का पर्यवेक्षण डीएसपी नवनीत पाटिल करेंगे. वहीं टीआई संतोष शर्मा को जांच टीम का प्रभारी बनाया गया है. टीम को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए. मौके पर एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरे का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

वहीं भारी साइलो को हटाने के बाद मलबे के नीचे दबे तीन लोगों के शव बरामद किया गया. शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा दो मजदूर – जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई थी.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -