जनपद अध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल : आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता

Must Read

सूरजपुर. जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का आज चुनाव होना है, जहां चुनाव से पहले जमकर बवाल हुआ. कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर विवाद के बाद हाथापाई भी हुई, इस दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति का कुर्ता फट गया. किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया.

बताया जा रहा कि सीईओ केबिन में जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ. इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े के साथ हाथापाई भी हुई. उनका कुर्ता भी फट गया है. पुलिस ने मामले को शांत कराया. अभी जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है. कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -