CG News : अवैध शराब पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का जमकर गुस्सा फूटा है। दरअसल, अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर पुलिस की टीम बेचुल भाटा गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उरगा पुलिस टीम शराब मिलने पर मात्रा बढ़ाकर जप्त करने की धमकी देती है और कार्रवाई से बचाने के नाम पर बड़ी रकम वसूलती है।

पुलिस की टीम ने जैसे ही गांव में छापेमारी शुरू की, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत बाद विवाद को शांत करवाया। यह घटना पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है। बता दें कि पुलिस ने हाल ही में कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ कई कार्रवाई की हैं। 19 मई 2024 को आबकारी विभाग ने 66 लीटर कच्ची शराब और 600 किलो महुआ जब्त किया था। इसके अलावा, 625 लीटर महुआ और 135 पाव देशी शराब सहित भारी मात्रा में लहान जब्त किया गया था।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -