CG News : ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Must Read

दंतेवाड़ा. जिले में हत्या का मामला सामने आया है. एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश लग रही है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के ककाड़ी गांव की है. जहां धारदार हथियार से एक ग्रामीण की अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है. मृत ग्रामीण का नाम हड़मा हेमला बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

फिलहाल आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है. मामले में पुलिस आपसी रंजिश और नक्सल एंगल से जांच कर रही है.पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -