CG NEWS : मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, हमले में 15 घायल, 1 महिला की हालत गंभीर

Must Read

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में 15 मजदूर घायल हो गए. इनमें 1 घायल महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है. हमला उस वक्त हुआ जब मजदूर नदी सफाई का काम कर रहे थे. मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, काम में लगे मजदूर इधर-उधर भागने लगे.

जानकारी के मुताबिक, डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपूरी में मजदूर रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी सफाई का काम कर रहे थे. इस बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला बोल दिया. लोगों ने भागकर बचने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 मजदूरों को डंक मारकर घायल कर दिया.

घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमडुला लाया गया है. इनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -