भाटागांव मेन रोड पाइपलाइन फूटी, पानी बर्बाद…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  भाटागांव मेन रोड पर आज सुबह पेयजल पाइपलाइन फूट गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पाइपलाइन टूटने के कारण कई घंटों तक पानी की बर्बादी होती रही और सड़क पर यातायात भी धीमा हो गया। कुछ दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। फ़िलहाल निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पानी की सप्लाई चालू है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की नियमित जांच और पुराने नेटवर्क को बदलने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -