CG News : स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म डस्ट में गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

Must Read

बिलासपुर। मुंगेली जिले के रामबोड़ स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटनेंस कार्य के दौरान दो मजदूर गर्म डस्ट में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों में एक फिटर पंकज निषाद और दूसरा ठेकेदार संजय सिंह शामिल है। दोनों मेंटनेंस के लिए शेड पर चढ़े हुए थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर दोनों ऊपर से नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कार्य करवाया जा रहा था।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -