जिले में अवैध रेत उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 10 हाईवा वाहन जप्त

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ)  :   जिले में अवैध रेत उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 10 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ तहसील में अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जिन्हें जब्त कर थाना नवागढ़ के सुपुर्द किया गया। वहीं शिवरीनारायण तहसील के ग्राम कनस्दा में भी अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर को जब्त कर संबंधित थाने में रखा गया है।

इसके अलावा चांपा, पीथमपुर, हथनेवरा और जांजगीर मुख्य मार्ग पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 10 हाईवा वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को पुलिस लाइन खोखरा और चांपा थाना में सुरक्षित रखा गया है।

जप्त हाईवा वाहनों में 3 में चूनापत्थर (गिट्टी) और 7 में रेत का अवैध परिवहन पाया गया है। इन सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा है कि जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Latest News

तड़पता रहा घायल,108पहुंची न समय पर 112, हुई दर्दनाक मौत

3 घण्टे लग गए आने में,ग्रामीण बोले-इतने समय में तो दशगात्र हो जाता है…! ग्रामीण अंचलों में जान पर भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -