CG NEWS : काम के दौरान धमाका, छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन प्लांट में मजदूर की मौत

Must Read

रायगढ़. रायगढ़-जशपुर मार्ग पर स्थित शिवा प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां फर्नेस ब्लास्ट की घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित शिवा उद्योग में फर्निश ब्लास्ट हो गया. इस दौरान काम कर रहा चतरा (झारखंड) निवासी मजदूर उपेन्द्र भारती बुरी तरह झुलस गया.

दर्दनाक हादसे में उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -