CG NEWS : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 5वीं मंजिल से गिरा इंजीनियर, मौत

Must Read

जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पांचवें मंजिल से एक इंजीनियरिंग नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह भिलाई का रहने वाला था। लिफ्ट मरम्मत के काम से जगदलपुर आया हुआ था। यह सुसाइड है, या फिर मारकर लाश नीचे फेंकी गई है फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इंजीनियर का नाम अंकित पॉल बताया जा रहा है। अंकित पिछले 3 सालों से सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा था। वहीं रात में वह 5वीं मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस की टीम को दी। जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -