CG NEWS: ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष की पिटाई

Must Read

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है. इस चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में ओबीसी समाज की कटौती को लेकर सोमवार को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर में प्रदर्शन किया. कांकेर में ओबीसी समाज के प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है. समाज की महिलाओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर ओबीसी समाज के जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू को पीटा है. उपाध्यक्ष पर दलाली का आरोप लगाकर मारपीट की गई है. पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ.बता दें कि आरक्षण में हुई कटौती को लेकर सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर बंद बुलाया था, जिसका बड़ा असर बस्तर में देखने को मिला. सुबह से सभी दुकानें बंद रही. वहीं बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए माकड़ी के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे रहे.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -