CG NEWS : CGPSC घोटाला…टामन के बेटे के बाद भतीजा भी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर।’  CGPSC घोटाला मामले में CBI ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया है। CBI ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया। 2 दिन में ये पांचवी गिरफ्तारी है।

इसके पहले टामन सिंह सोनवानी के बेटे नीतेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने शनिवार को 13 जनवरी तक दोनों को CBI को रिमांड पर सौंपा है। CBI कोर्ट के जज सौम्य राय ने रिमांड मंजूर की है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -