CG CRIME: लड़की ने बातचीत से किया इनकार, तो युवक ने परिवार वालों पर किया जानलेवा हमला

Must Read

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में बीती रात एक एक सिरफिर आशिक ने युवती के परिजनों से मारपीट और चाकूबाजी कर दी. युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया था, इस बात से गुस्से में आकर आरोपी युवक ने युवती के परिवार वालों पर जानलेवा हमला किया है. इस घटना में युवती के परिवार से 3 लोग घायल हो गए हैं. साथ ही आरोपी को भी चोटें आई हैं. सूचना पुर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है.

जानकारी के मुताबिक, युवती और उसकी मां का मोबाइल नंबर भिलाई के रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया था. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसा में तब्दील हो गया. बीती रात हुई घटना के दौरान युवक ने युवती के परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की. इस पूरे हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक का उग्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -