CG CRIME : पेड़ पर लटकी मिली 7वीं के छात्र की लाश

Must Read

कोरबा. घर से कुछ किलोमीटर दूर नाले के पास कक्षा सातवीं के छात्र की लाश पेड़ पर लटकी मिली है. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना स्थल से बीयर की बोतल, पानी पाउच और चाकू बरामद किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक 14 वर्षीय अनुराग श्रीवास कल शाम से घर से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी. सुबह घर से कुछ दूरी पर अनुराग की लाश पेड़ पर लटकी मिली. लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक कल से लापता था. परिजन खोजबीन कर रहे थे. जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है. घटना स्थल से बीयर की बोतल और पानी पाउच मिले हैं. वहीं कुछ ही दूरी पर एक चाकू बरामद किया गया है.

Latest News

200 रु. शिक्षा दान माँगने से DEO का इंकार, भ्रामक सूचना पर संकुल समन्वयक को नोटिस जारी

कोरबा(आधार स्तंभ)   :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की...

More Articles Like This

- Advertisement -