CG BREAKING : नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर हुई मौत

Must Read

जगदलपुर. जिले में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. नेशनल हाईवे 63 पर आज भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर आज एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय दिव्यांश कार्तिक, 24 वर्षीय तुषार शर्मा, 24 वर्षीय तजेंद्र ठाकुर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे और मारुती कार शो रूम में काम करते थे.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. तीनों युवकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है. आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों से हादसे को लेकर पूछताछ जारी है.

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -