CG BREAKING : बंदेपारा-कोरणजेड के जंगल में सुबह से हो रही पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग

Must Read

बीजापुर। पुलिस और माओवादियों के बीच मद्देड़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है. सुबह से रूक-रूककर हो रही फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके से ऑटोमेटिक रायफल भी बरामद हुआ है.

जिले से डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई.

सुबह से चल रहे मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं. सर्चिंग अभियान के समाप्त होने के बाद घटना में मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा. घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन के द्वितीय सोमवार पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना   कनकी(आधार स्तंभ)...

More Articles Like This

- Advertisement -