CG BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, सरपंच प्रत्याशी को उतारा मौत के घाट…

Must Read

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है, जिसमें सरपंच प्रत्याशी की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी. दो दिनों में दो लोगों की हत्या से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.

घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर की है, जहां गुरुवार की रात एक से डेढ़ बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की वजह मृतक का पंचायत चुनाव को माना जा रहा है. घटना की एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि की है.

बता दें कि सुरक्षाबलों की बस्तर के अंदरुनी इलाके तक धमक से ग्रामीणों के बीच घटते वर्चस्व को लेकर नक्सली परेशान और हताश हैं. ऐसे में सुरक्षा बलों की छोटी-बड़ी सफलता के लिए ग्रामीण आदिवासियों को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सली उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं.

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -