CG Breaking : भाजयुमो ने भाजपा कार्यालय में की तोड़फोड़, सामानों पर लगाई आग

Must Read

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगरी के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की है. वहीं कार्यालय से कुर्सी, पंखा समेत अन्य सामानों को बाहर निकालकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. भाजपाइयों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का टिकट बेचने का आरोप लगाया है.

बता दें कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की है. इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण साहू को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाने से भाजपाइयों में नाराजगी है. इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की है. कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया है.

भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -