CG Accident : पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े की कार हुई हादसे का शिकार

Must Read

सूरजपुर. भटगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल हो गए है. घटना के बाद वे अस्पताल पहुंचे. जहां उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद अस्पताल में उनके समर्थक और परिचित मौजूद है.

जानकारी के मुताबिक, भटगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे. वे अकेल ही एसयूवी () ड्राइव करते हुए सूरजपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल स्थिति खतरे से बहार बताई जा रही है. जानकारी मिलने पर समर्थक उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं.

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -