CG ऑडियो वायरल, कारोबारी ने धमकी देते हुए बोलें, “सरकार हमने बनाई, CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या?”

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  की राजधानी रायपुर में एक कारोबार द्वारा GST विभाग की महिला इंस्पेक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब महिला अधिकारी ने कारोबारी से उसकी फर्म के संचालन की स्थिति पूछी। प्रश्न इतना ही था कि “क्या आपकी फर्म चल रही है या बंद?” लेकिन कारोबारी ने इस साधारण प्रश्न पर अपना आपा खो दिया और महिला अधिकारी को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया।

CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या…

कारोबारी ने बातचीत के दौरान महिला अधिकारी पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए कहा, “हम लोगों ने ही सरकार बनाई है। विष्णुदेव साय से मेरे बारे में पूछ लेना। मैं तुम्हें ट्रैप करा दूंगा।” इसके अलावा उस व्यापारी ने महिला अधिकारी की शिकायत करने के लिए ओपी चौधरी को बुलाने तक की बात कह डाली। इस पूरे संवाद की वॉयस रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल वीडियो को कांग्रेस ने किया पोस्ट

INC कांग्रेस ने इस ऑडियों को पोस्ट कर लिखा है कि – सुनिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के करीबी लोग किस कदर अहंकार के नशे में चूर हैं। सत्ता के मद में चूर व्यापारी ने अपना कर्तव्य निभा रही महिला जीएसटी अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने तक की दे डाली धमकी। इसीलिए तो हम पूछ रहे हैं की “सरकार कौन चला रहा है ???”

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -