CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य, कोरबा पुलिस ने जारी किए निर्देश

Must Read

कोरबा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के कुशल निर्देशन में जिले में “सजग कोरबा अभियान” के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंप परिसरों को आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रखना एवं समय रहते किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जाना है।

पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक पेट्रोल पंप परिसर में CCTV कैमरे इस प्रकार लगाए जाने चाहिएं कि मुख्य प्रवेश द्वार, रोड साइड एरिया और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की स्पष्ट निगरानी हो सके। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कैमरे कार्यशील अवस्था में हों और उनकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित स्थान पर संग्रहित किया जाए।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -