BREAKING : साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 124 की मौत

Must Read

सियोल। साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रहा जेजू एयर का विमान मुआन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया।  विमान में 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर समेत 181 लोग सवार थे। अब तक 124 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी है कि 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। बाकी 55 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई गई है।

हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। उसी समय लैंडिग गियर में खराबी का पता चला। इस वजह से उसके पहिए खुलकर नीचे नहीं आए।

पहिए न खुलने पर विमान की इमरजेंसी में बेली लैंडिंग कराई गई। इसमें प्लेन की बॉडी सीधे रनवे से टकराती है। इस दौरान विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल से जा टकराया। टकराते ही विमान में तेज धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया।

Latest News

PM आवास योजना के नाम पर मांगी रिश्वत तो होगी FIR, सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सारंगढ़-बिलाईगढ़(आधार स्तंभ) :  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृति, किस्त जारी कराने और जियो-टैगिंग के नाम पर...

More Articles Like This

- Advertisement -