हसदेव नदी में बम्बू राफ्टिंग के दौरान नाव पलटी, मंत्री के सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेता पानी में गिरे

Must Read

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।’ छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित हसदेव नदी में बम्बू राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यह घटना उस वक्त घटी जब भाजपा के नेता और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने सुरक्षाकर्मी और अन्य नेताओं के साथ नदी में बम्बू राफ्टिंग कर रहे थे।

अचानक बम्बू राफ्टिंग का बैलेंस बिगड़ गया और उसपर सवार सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेता राहुल सिंह पानी में गिर गए। हालांकि, नदी का पानी कम होने के कारण इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, हसदेव नदी में वन विभाग ने शनिवार को ही बम्बू राफ्टिंग की शुरुआत की है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ मनीष कश्यप, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, भाजपा नेता राहुल सिंह, और युवा नेता सभाजीत यादव के साथ अन्य नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -