BJP नेता ने ठगे 50 हजार,नौकरी के नाम पर दिया अंजाम..!

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोयलांचल दीपका के एक भाजपा नेता दीपक जायसवाल पर नौकरी लगवाने व काम दिलाने के नाम पर 50000 रुपए की ठगी कर लेने का सनसनीखेज आरोप लगा है। यह आरोप उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहन्दा सराईडीह निवासी अजय कुमार कंवर पिता शिवनाथ कंवर ने लगाया है। पीड़ित ने दीपका थाना में दी गई शिकायत में कहा है कि 50000 रुपए लेने के बाद ना तो काम मिला और ना ही नौकरी। रुपए वापस मांगने पर आज-कल में घुमाया जाता रहा और अब तो रुपए वापस करने की बजाय गाली-गलौज पर उतर आया है,क्या कर लोगे कह कर धमकाया जाता है। पीड़ित ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

शराब पीने की झूठी FIR दर्ज की थाना में,दुकानदार को ही शराबी बना दिया…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  प्राय: कई थानों में थानेदार की नाक के नीचे उनके सीधेपन और भरोसे का फायदा उठाकर,...

More Articles Like This

- Advertisement -