कैरेक्टर पर उँगली और सिर तन से जुदा,कटा सिर लिए गांव में घूमता रहा पति

Must Read

कोरबा-रजगामार(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पति ने नशा की हालत में वहशियत को अंजाम दिया। इस घटना ने सनसनी फैला दी।बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में यह घटना बुधवार दोपहर घटित हुई। गांव में तब सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर और काटने में उपयोग किया गया कटारनुमा चाकू लेकर घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बुंदेली निवासी सालिक राम पिता राम प्रसाद यादव रोजी-मजदूरी का काम करता है। वह गांव के ही किसी फार्म हाउस में रहकर मजदूरी आदि कार्य किया करता था। उसने आज अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद शराब के नशा में तैश में आकर धारदार चाकू से पत्नी का गर्दन ही काट दिया।

पति का वहशीपन यहीं नहीं थमा बल्कि उसने पत्नी के धड़ को यूं ही छोड़ दिया और बिना किसी दुःख व पश्चाताप के कटे हुए सिर को प्लास्टिक की बोरी में रखा। चाकू भी इस बोरी में रखा और मोटरसाइकिल की डिक्की में बोरी को रखकर पुलिस चौकी रजगामार जाने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में एक पोल्ट्री फार्म के पास रुक कर उसने लोगों को बताया कि वह पुलिस चौकी जा रहा है, उसने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है।

उसकी इस हरकत पर लोगों को सहसा यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उसे कुरेद कर लोगों ने पूछा और बोरी में क्या रखा है, उसे निकाल कर दिखाने के लिए कहा तो उसने बोरी खोलकर कटे हुए सिर और चाकू को बाहर निकाल कर लोगों को दिखाया। आरोपी सालिकराम यादव ने लोगों को बताया कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी, उसके चरित्र पर संदेह करती थी। किसी भी महिला को लेकर लांछन लगाती थी। वह कहता रहा कि क्या मालिक की पत्नी भी उसकी पत्नी हो गई, वह तो वहां काम करता है, लेकिन मेरी पत्नी उसे जोड़कर संदेह करती थी और विवाद करती रहती थी। इसी बात को लेकर विवाद में सालिकराम ने इस वहशियतपूर्ण घटना को अंजाम दिया बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर लिया है। मृतका के शव और कटे हुए सिर को जप्त करते हुए मर्ग पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु सुरक्षित रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण कर शव परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। पति की इस हरकत के कारण उसके बच्चों के सिर से मां की ममता का साया छिन गया है। पिता अब जेल चला गया और बच्चों के ऊपर पालन-पोषण की विपदा आ गई है।

Latest News

BJP नेता ने ठगे 50 हजार,नौकरी के नाम पर दिया अंजाम..!

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोयलांचल दीपका के एक भाजपा नेता दीपक जायसवाल पर नौकरी लगवाने व काम दिलाने के नाम...

More Articles Like This

- Advertisement -