बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Must Read

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया का है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कटघोरा से तुमान की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नजदीकी अस्पताल भिजवाया. हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

हादसे के बाद ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में भारी आक्रोश है.

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -