कोरबा में सड़क दुर्घटना: ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Must Read

कोरबा, 19 मार्च: कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से बाइक सवार महिला और युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा राताखार चौक के पास हुआ, जहां ट्रेलर क्रमांक- सीजी 12 एयू 2007 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के पहिए महिला के पैरों के ऊपर से गुजर गए, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और चौक पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण राताखार चौक से लेकर राताखार-गेवराघाट नहर पुल तक भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Latest News

सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, बढ़ा हादसों का खतरा…

जगदलपुर(आधार स्तंभ)  :   शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी के साथ-साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -