ऑटो ड्राइवर को किडनैप कर मांगे 1 लाख:सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी, गमछे से बांधा हाथ-पैर

Must Read

रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑटो ड्राइवर के अपहरण का मामला सामने आया है। ऑटो पर सवार दो युवकों ने ड्राइवर के सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर उसे जख्मी कर दिया। फिर वीडियो बनाकर उसके भाई से फिरौती में 1 लाख रुपए की मांग की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर निवासी विजय यादव (38) बुधवार रात करीब 9 बजे रोजाना की तरह रेलवे स्टेशन सवारी लेने गया था। रात करीब 10 बजे स्टेशन के अंदर से दो युवक बाहर निकले। रूचिदा जाने के लिए विजय को बोले, तो 700 रुपए में किराया तय हुआ।

इसके बाद दोनों युवक ऑटो पर सवार होकर रूचिदा के लिए निकल गए। इसी दौरान युवकों ने रात में रूचिदा के पास सुनसान सड़क पर ऑटो रुकवाया और अचानक अपने बैग में रखे बीयर बोतल को विजय के सिर पर दे मारा। इससे विजय लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Latest News

यात्रियों की थम गई थी सांसे, एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस हुई आमने-सामने, हादसा टला

रायपुर( आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया,...

More Articles Like This

- Advertisement -