UPI यूजर्स ध्यान दें! 1 जनवरी से बदल रहे हैं कई जरूरी नियम, आप पर भी पड़ेगा असर

Must Read

नई दिल्ली। 1 जनवरी 2025 से यूपीआई यूजर्स के लिए बहुत कुछ बदलने वाला है। नए साल से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) UPI लेनदेन में यूजर्स की सुविधा बढ़ाने के लिए कुछ नियमों में बदलाव कर रहा है।नए नियम लागू होने के बाद यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे भेजने की परमिशन मिलेगी। इसके अलावा कुछ और जरूरी चीजें यूपीआई में शामिल की गई हैं। आइए नए साल में लागू होने वाले नए UPI नियमों के बारे में जान लेते हैं।

RBI ने फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई सर्विस UPI123Pay के लिए लेनदेन की लिमिट को बढ़ाने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2025 से यूजर्स UPI123Pay के जरिये प्रतिदिन 10,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकेंगे। पहले इसकी लिमिट 5000 रुपये थी। UPI123Pay यूजर्स को तो ज्यादा पैसे भेजने की सुविधा मिल गई है।

लेकिन, ध्यान रखने वाली बात है कि PhonePe, Paytm और Google Pay जैसे स्मार्टफोन ऐप के लिए लेनदेन की लिमिट अभी भी पहले जितनी ही है। यूजर्स प्रतिदिन एक लाख रुपये का यूपीआई से लेनदेन कर सकते हैं। हालांकि मुश्किल स्थिति में पांच लाख रुपये तक पेमेंट करने की भी सुविधा है। खासकर कॉलेज की फीस और हॉस्पिटल में।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -