रामपुर क्षेत्र में 50 से अधिक चर्च, लेकिन कब्रिस्तान का नहीं कोई इंतजाम

Must Read

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ईसाई समाज को मृतकों के अंतिम संस्कार में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर समाज ने कब्रिस्तान के लिए जमीन आवंटित करने की मांग कोरबा कलेक्टर के समक्ष रखी है।

ईसाई समाज के जिला अध्यक्ष विजय मेश्राम ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में 50 से अधिक चर्च हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए आते हैं। लेकिन क्षेत्र में कब्रिस्तान की व्यवस्था न होने के कारण मृतकों के अंतिम संस्कार के समय परिवारों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विजय मेश्राम ने बताया कि समाज के लोगों को मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं मिलती। यदि किसी ने वहां अंतिम संस्कार कर दिया तो 40 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाता है। कब्रिस्तान की कमी के कारण कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -