अनियंत्रित बस की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत…

Must Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (आधार स्तंभ) : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गारडीह मोड़ परसापाली के पास हुआ। मृतकों की पहचान धनंजय चौधरी (50 वर्ष) और अजय चौधरी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो केशपुर पचपेड़ी थाना बसना के निवासी थे।

वे मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 K 7042) से सलिहा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही आदर्श बस (क्रमांक CG 10 BV 0533) ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी। थाना प्रभारी अमृत भार्गव के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बसना थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -