स्कूल में एसिड अटैक : व्याख्याता के भतीजे ने उड़ेला एसिड, बुरी तरह झुलसा छात्र ,जानें पूरा मामला

Must Read

तखतपुर. बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. यहां प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर एसिड डाल दिया. इससे छात्र बुरी तरह झुलस गया. इस मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है. शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल ले जाने की बजाय स्कूल से छुट्टी दे दी. घर आने के बाद पालक घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे. एसिड से जल जाने के कारण छात्र के गर्दन और पीठ पर फफोले पड़ गए हैं. वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने एसिड डालने वाले विद्यार्थी को 20 तारीख तक के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया है.

 

Latest News

जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटबितला (बरीडीह) में एक निजी पावर प्लांट द्वारा प्रस्तावित भूमि...

More Articles Like This

- Advertisement -