छत्तीसगढ़ में सुरक्षा समीक्षा के लिए आईबी प्रमुख का दौरा, ऑपरेशन पर ब्रीफिंग

Must Read

रायपुर। देश में आतंकी हमले के अलर्ट और छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच खुफिया एजेंसी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के प्रमुख तपन डेका सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनके दौरे को बेहद संवेदनशील और रणनीतिक माना जा रहा है। तपन डेका रायपुर में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करेंगे और सुरक्षा हालातों की समीक्षा करेंगे।

बताया जा रहा है कि डेका का यह दौरा बीजापुर जिले के कुर्रेगुटा पहाड़ी क्षेत्र में जारी नक्सल ऑपरेशन के मद्देनज़र बेहद अहम है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना की पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी शामिल हैं। पिछले 8 दिनों से चल रहे इस संयुक्त अभियान में 10 हजार से अधिक सुरक्षाबल तैनात हैं।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और अंधड़ के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -