होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Must Read

जांजगीर-चांपा।’ जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई है। घटना पेंड्री के पास NH 49 पर शाम 5:30 बजे हुई।

धर्मेंद्र होली मनाने के लिए 14 मार्च को अपने गांव दर्री आया था। वह बालको में रहकर एक होटल में काम करता था। शनिवार को वह अपनी बहन के ससुराल गया था। वापसी के दौरान उसकी बाइक की एक तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई।

हादसे में धर्मेंद्र को सिर में गंभीर चोट लगी और उसका एक पैर कमर से टूट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो लोग सवार थे जिसमें चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -