प्रेमिका के लिए थाने पहुंचा युवक, बोला – मुझे लड़की चाहिए, नहीं तो कर लूंगा सुसाइड!

Must Read

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा. पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइ करने की तैयारी में है.

जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला है. वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है. उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसकी जानकारी घर वालों को होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई. परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से युवक को मना किया.

प्यार में पागल युवक थाने पहुंचा और टीआई के सामने ही युवक लड़की को दिलाने जिद करता रहा और बार-बार खुदकुशी करने की धमकी देता रहा. पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया, लेकिन थाने में ही बार-बार सुसाइड करने की धमकी दे रहा था. युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

Latest News

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ...

More Articles Like This

- Advertisement -