गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हितेकसा नाले में मिला अज्ञात युवती का शव

Must Read

बालोद,(आधार स्तंभ) :   जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हितेकसा में जंगल किनारे स्थित नाले में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नाले में पानी के तेज बहाव के बीच युवती का शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव नजर आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नाले से युवती के शव को बाहर निकाला। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के सामने अब यह पता लगाने की चुनौती है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव जंगल किनारे स्थित नाले तक कैसे पहुंचा। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसकी पहचान जल्द हो सके।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला में रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रह

करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक...

More Articles Like This

- Advertisement -