25 लोगों से भरी पिकअप पलटी…2 बच्चों की मौत:20 घायलों में 11 की हालत गंभीर

Must Read

सूरजपुर/सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 25 ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। इनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दिगंबर राजवाड़े (12) और पुन्नू चेरवा (13) की मौत हुई। ये दोनों बच्चे भंडारपारा के रहने वाले थे। हादसे में बच्चों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -